कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती पर उत्तराखंड कांग्रेस ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इंदिरा गांधी, जिन्हें ‘भारत की लौह महिला’ के रूप में भी जाना जाता है। देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए अतुलनीय योगदान दिया। उनका जन्म 19 नवंबर 1917 को हुआ था, और वे स्वतंत्र भारत की पहली और एकमात्र महिला प्रधानमंत्री रहीं।
उत्तराखंड कांग्रेस ने कांग्रेस मुख्यालय में श्रद्धासुमन अर्पित किए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा इंद्रा गांधी का देश की उन्नति में बड़ा योगदान है। हरित क्रांति, बैंक क्रांति ओर महिला कांग्रेस की स्थापना से लेकर देश के लिए उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। आज कांग्रेस उनके पदचिन्हों पर चलने का प्रयास करती रहेगी।
गणेश गोदियाल, अध्यक्ष उत्तराखंड कांग्रेस
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post