रुड़की के एक निजी होटल में कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता में बताया गया कि उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन की रजत जयंती के अवसर पर 6 नवंबर 2025 को सुबह 11 बजे मुजफ्फरनगर रामपुर तिराहा स्थित उत्तराखंड शहीद स्मारक पर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष करण माहरा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
पूर्व कैबिनेट मंत्री धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि कांग्रेस इस अवसर पर 2 अक्टूबर 1994 के मुजफ्फरनगर कांड के दोषियों को सजा दिलाने की मांग भी करेगी और उन ग्रामीणों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया जाएगा। कांग्रेस प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता ने रुड़की से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के कार्यक्रम में शामिल होने और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का आह्वान किया।
धीरेंद्र प्रताप (पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी)
सचिन गुप्ता (प्रदेश महामंत्री कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड)
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post