उत्तराखंड सरकार ने सदन में आम बजट प्रस्तुत करने से पहले आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पर पत्रकार वार्ता की हैँ. प्रमुख सचिव नियोजन आर मीनाक्षी सुंदरम ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड प्रदेश ने 2022 के मुकाबले हर सेक्टर में तरक्की की हैँ. NCAR भारत सरकार की एजेंसी के साथ मिलकर उत्तराखंड सरकार ने जॉइंट एक्सरसाइज करते हुए आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्टको तैयार किया हैँ. 2022 की तुलना में 2025 में GSDP 3,81,880 करोड़ होकर डेढ़ गुना बढ़ी हैँ. वहीँ पर कैपिटा इनकम 194000 से बढ़कर 273921 हुई है. इसके अलावा ग्रोथ रेट पिछले साल 7.23 प्रतिशत रहा हैँ. गरीबी दर की बात की जाये तो 2022 में 9.7 थी जो अब घटकर 6.92 प्रतिशत है. इसके साथ ही कई सेक्टर ऐसे हैँ ऊर्जा , बिजली, शिक्षा सभी में बेहतर काम किया हैँ. साथ ही पर्यटन जैसे क्षेत्र में और काम किया जा रहा हैँ.
आर मीनाक्षी सुंदरम, प्रमुख सचिव , नियोजन
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post