बद्रीनाथ वन प्रभाग के अंतर्गत मध्य पिंडर रेंज में चेपड़ों और सौगांव गांवों के जंगल में भयंकर आग लगी हुई है,यह आग चेपड़ों, खाड़ीबगड़, सौगांव, जूनिधार और गोठिंडा के जंगलों तक फैल गई है,जिससे चेपड़ों गांव के गौशालाओं को खतरा उत्पन्न हो गया है और ऊपर की तरफ आग की लपटें जूनिधार गांव तक पहुंच गई है, इस आग ने लगभग 20 हेक्टेयर से अधिक जंगल को अपने आगोश में ले लिया है।
आग की धधक 50 मीटर तक पहुंच रही है,अग्नि शमन कर्मचारी और वन विभाग की टीम भी इस धधक के आगे लाचार है, खड़ी चट्टान और घने चीड़ के लीसे वाले जंगलों में आग की लपटें 20 फीट ऊंची तक जा रही है, आग लगने से जलते हुए पेड़ और पत्थर स्टेट हाईवे थराली- देवाल मोटरमार्ग पर भी आ रहे हैं, जिससे इस मार्ग से गुजरने वाले वाहनों और राहगीरों के लिए भी खतरा बना हुआ है।
मध्य पिंडर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी मनोज देवराड़ी का कहना है कि आग बुझाने के लिए वन विभाग की टीम लगी हुई है लेकिन चट्टानों से लगातार पत्थर, जलते लकड़ी के पेड़ गिरने से आग पर काबू पाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है,आग की लपटों में कई छोटे-बड़े पेड़ -पौधे जल गए हैं और जंगलों में रहने वाले वन्य जीवों के लिए खतरा उत्पन्न हो गया हैं।
Reported By: Praveen Bhardwaj














Discussion about this post