देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर चेतावनी दी है कि यदि उनका बकाया भुगतान नहीं किया गया, तो वे 6 अप्रैल 2026 से 24 घंटे के लिए राज्य में जल आपूर्ति बंद रखेंगे और देहरादून में विरोध प्रदर्शन करेंगे।
एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने बताया कि जल जीवन मिशन के ठेकेदारों को लंबे समय से भुगतान नहीं मिला है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति गंभीर हो गई है। कई ठेकेदारों ने ऋण लेकर कार्य किया, लेकिन अब ब्याज और स्टाफ पेमेंट का बोझ सहना मुश्किल हो गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो भविष्य में मिशन का संचालन पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा।
अग्रवाल ने यह भी कहा कि ठेकेदारों की समस्याओं का समाधान नहीं होने पर सरकार और प्रशासन पूरी तरह जिम्मेदार होंगे।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post