उत्तराखंड क्रांति दल ने 30 करोड़ की एफडी मामले को लेकर कोतवाली देहरादून में मुकदमा दर्ज कराया। पार्टी के नेताओं ने आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने स्वयं स्वीकार किया है कि उन्होंने सरकार में रहते हुए एक करोड़ की अवैध वसूली की थी। उनका दावा है कि इस वसूली में भाजपा के कई नेता शामिल रहे और करोड़ों रुपये अवैध रूप से जमा किए गए, जिससे प्रदेश को भारी नुकसान हुआ।
केंद्रीय महामंत्री किरन रावत ने कहा कि यह संगठित अपराध, पद के दुरुपयोग और जनता के शोषण का मामला है। उन्होंने मांग की कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए और जिन खातों में अवैध धन जमा है उन्हें तत्काल सीज किया जाए।

पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो इस प्रकरण पर राज्यव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा।
Reported By: Pawan Kashyap












Discussion about this post