देहरादून के कुआंवाला में उत्तराखंड क्रांति दल का एक दिवसीय विशेष अधिवेशन आयोजित किया गया। जिसमें सभी संरक्षक एवं प्रदेश के पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। इस अधिवेशन का उद्देश्य नए केंद्रीय अध्यक्ष के नाम की घोषणा करना था।
अधिवेशन में निवर्तमान केंद्रीय अध्यक्ष पूरन सिंह कठैत ने सुरेंद्र कुकरेती के नाम को नए अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किया। जिसमे सभी की सहमति से सुरेन्द्र कुकरेती को अपना नया केंद्रीय अध्यक्ष मान लिया। जिसके बाद डॉ शक्तिशैल कपरवान ने सुरेंद्र कुकरेती के नाम की घोषणा की।
सुरेन्द्र कुकरेती, नव निर्वाचित केंद्रीय अध्यक्ष यूकेडी
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post