Monday, August 10, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

उत्तराखंड की हिमालयन ट्राउट ने बनाई वैश्विक पहचान, पहली बार अंतरराष्ट्रीय बाजार में हुआ निर्यात

Crime Patrol by Crime Patrol
June 26, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Saurabh
2
VIEWS

उत्तराखंड के मत्स्य पालन क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। राज्य में पहली बार यहां उत्पादित हिमालयन ट्राउट मछली का सफलतापूर्वक अंतरराष्ट्रीय बाजार में निर्यात किया गया है। इस पहल से जहां प्रदेश के मत्स्य पालकों को आर्थिक लाभ मिलेगा, वहीं उत्तराखंड की ट्राउट मछली को वैश्विक पहचान भी मिलेगी।

देहरादून स्थित मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस वार्ता में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बताया कि राज्य की तीन मत्स्यजीवी सहकारी समितियों द्वारा उत्पादित ट्राउट मछली का निर्यात किया गया। मछलियों को पहले गुजरात के वेरावल भेजा गया, जहां प्रोसेसिंग के बाद नेपाल के अंतरराष्ट्रीय बाजार में सफलतापूर्वक निर्यात किया गया। इस निर्यात से 33 मत्स्य पालकों को लगभग 23.50 लाख रुपये की आय प्राप्त हुई। वहीं मत्स्य विभाग ने हार्वेस्टिंग, पैकेजिंग और परिवहन के लिए 5.40 लाख रुपये की वित्तीय सहायता भी प्रदान की।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि दुबई में आयोजित गल्फ फूड एक्सपो के दौरान विभाग ने कई अंतरराष्ट्रीय खरीदारों से संपर्क स्थापित किया है, जिससे भविष्य में ट्राउट मछली के निर्यात की संभावनाएं और मजबूत हुई हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2004 में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के साथ हुए समझौते के तहत अब तक 2.10 करोड़ रुपये मूल्य की 45.10 मीट्रिक टन ट्राउट मछली की आपूर्ति की जा चुकी है।

सौरभ बहुगुणा ने कहा कि राज्य में मत्स्य पालन क्षेत्र में उल्लेखनीय विस्तार हुआ है। वर्ष 2022 तक जहां राज्य में 1,011 मत्स्य पालक थे, उनकी संख्या बढ़कर अब 15,657 हो गई है। इनमें 3,584 महिला मत्स्य पालक भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मत्स्य उत्पादन की वार्षिक वृद्धि दर 2 प्रतिशत से बढ़कर 11 प्रतिशत हो गई है।

इसे भी पढ़ें

workshop

एम्स ऋषिकेश में माइक्रोवैस्कुलर सर्जरी वर्कशॉप, विशेषज्ञों ने साझा की आधुनिक तकनीकें

August 10, 2026
earthquake

उत्तराखंड में लगातार भूकंप के झटकों पर वैज्ञानिक की सलाह, कमजोर इमारतों से होता है ज्यादा नुकसान

August 10, 2026
Hemkunt Sahi

हेमकुंट साहिब की यात्रा 10 अक्टूबर को होगी बंद, अब तक 2.38 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

August 10, 2026
honored

विदुषी निशंक को मिला प्रथम ‘दिल्ली गौरव सम्मान-2026’, शिक्षा और समाजसेवा में योगदान के लिए हुईं सम्मानित

August 10, 2026

उन्होंने कहा कि वर्ष 2026-27 में राज्य में 11,805 मीट्रिक टन मत्स्य उत्पादन दर्ज किया गया, जिसका अनुमानित मूल्य 165 करोड़ रुपये रहा। वहीं मत्स्य विभाग का बजट वर्ष 2021-22 के 55.76 करोड़ रुपये से बढ़कर वर्ष 2026-27 में 261 करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया है। पिछले चार वर्षों में मत्स्य पालन क्षेत्र में 5,646 लोगों को रोजगार मिला है, जबकि विभाग में 33 नियमित नियुक्तियां भी की गई हैं।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार मत्स्य पालन को स्वरोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के प्रभावी माध्यम के रूप में विकसित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ट्राउट मछली का यह पहला निर्यात उत्तराखंड के मत्स्य क्षेत्र के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलने वाला साबित होगा।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/06/WhatsApp-Video-2026-06-26-at-13.37.51.mp4

सौरभ बहुगुणा, कैबिनेट मंत्री, उत्तराखंड

Reported By: Shiv Narayan

Previous Post

पांवटा साहिब सीमा पर स्थिति सामान्य, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा, निहंग प्रतिनिधियों से वार्ता जारी

Next Post

उत्तराखंड कांग्रेस 28 जून से शुरू करेगी ‘परिवर्तन संकल्प यात्रा’, जनता के बीच जाकर साधेगी चुनावी लक्ष्य

Next Post
Congress

उत्तराखंड कांग्रेस 28 जून से शुरू करेगी 'परिवर्तन संकल्प यात्रा', जनता के बीच जाकर साधेगी चुनावी लक्ष्य

Vigilance

हरिद्वार नगर निगम भूमि घोटाले में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Nainital

नैनीताल: हॉस्पिटल से भागा मरीज नाले में कूदा।

3 months ago
Uttarkashi

उत्तरकाशी में रजत जयंती पर निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन

9 months ago
Uttarakhand STF

उत्तराखण्ड STF की बड़ी कार्रवाई!

8 months ago
CM Dhami

सीएम धामी ने पीएम मोदी के फैसले को सराहा, बोले- युवाओं के भविष्य की होगी बेहतर सुरक्षा

3 weeks ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • एम्स ऋषिकेश में माइक्रोवैस्कुलर सर्जरी वर्कशॉप, विशेषज्ञों ने साझा की आधुनिक तकनीकें
  • उत्तराखंड में लगातार भूकंप के झटकों पर वैज्ञानिक की सलाह, कमजोर इमारतों से होता है ज्यादा नुकसान
  • हेमकुंट साहिब की यात्रा 10 अक्टूबर को होगी बंद, अब तक 2.38 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

workshop

एम्स ऋषिकेश में माइक्रोवैस्कुलर सर्जरी वर्कशॉप, विशेषज्ञों ने साझा की आधुनिक तकनीकें

August 10, 2026
earthquake

उत्तराखंड में लगातार भूकंप के झटकों पर वैज्ञानिक की सलाह, कमजोर इमारतों से होता है ज्यादा नुकसान

August 10, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol