पांच अगस्त को खीरगंगा धराली में आईं आपदा से भागीरथी के तेज लहरों से गंगोत्री हाईवे डबरानी में 300 मीटर सड़क भूध्वसाव से वाश आउट हो गई वहीं लिम्चा गाड पर 30 मीटर का पुल बह गया था। बीआरओ ,एसडीआरएफ पुलिस की मदद से पिछले 17 दिनों से हाईवे को यातायात के लिए बहाल करने में जुटे हैं। लिम्चा गाड़ मे दो सप्ताह पूर्व वैली ब्रिज तैयार कर लिया था। अब डबरानी में गंगोत्री हाईवे अंतिम चरण पर बहाल करने का कार्य जारी है।
सीमा सड़क संगठन के ओसी जीतेन्द्र सिंह ने बताया कि डबरानी में सबकुछ ठीक ठाक रहा तो सोमवार तक गंगोत्री सड़क बहाल हो जायेगी।
वहीं एस आई प्रदीप कुमार तौमर ने बताया कि पांच अगस्त की विनाश कारी बाढ़ से गंगोत्री हाईवे पर एक पुल समेत दर्जन स्थानों से सड़क वाश आउट हो गई थी अब हाईवे एक-दो दिन में बहाल हो जायेगी।
गौर तलब है कि उत्तरकाशी जिले की इस बार मानसून से शामत आ गई है। भूस्खलन से हालत इतनी खराब है की आरकोट से लेकर , यमुनोत्री और गंगोत्री से जिला मुख्यालय तक गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है। सामरिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण गंगोत्री राजमार्ग भारत चीन सीमा तक जोड़ता है। लेकिन पीछले 17 दिनों से लगातार बंद है।
जीतेंद्र सिंह ओसी बीआरओ उत्तरकाशी।
प्रदीप सिंह तौमर एस आई उत्तरकाशी।
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post