मौसम वैज्ञानिक डॉ. सी.एस. तोमर के अनुसार, उत्तराखंड में अगले 24 घंटों के दौरान पहाड़ी जिलों जैसे उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
7 और 8 अप्रैल को प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे पहाड़ी इलाकों के साथ-साथ मैदानी क्षेत्रों में भी बारिश हो सकती है__3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी की भी चेतावनी दी गई है_आगामी 2-3 दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट आ सकती है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी__डॉ. तोमर ने बताया कि यह विक्षोभ 11 अप्रैल तक सक्रिय रह सकता है, जिसके बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा।
डॉ. सी.एस. तोमर ,मौसम वैज्ञानिक
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post