
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सचिवालय में कई विधानसभा क्षेत्रों की समीक्षा बैठक की गई, बैठक के दौरान बद्रीनाथ को छोड़ थराली, कर्णप्रयाग, केदारनाथ, रुद्रप्रयाग व देवप्रयाग विधानसभाओं से सम्बन्धित चर्चा की गई, जिसके बाद प्रदेश की सियासत में विकास को लेकर चल रही बहस में विपक्ष ने सरकार पर पक्षपात का आरोप लगाया है___जिसपर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी का कहना है कि सरकार “सबका साथ – सबका विकास” के सिद्धांत पर काम कर रही है और सभी विधानसभा क्षेत्रों में समान रूप से विकास कार्य किये जा रहे हैं_
उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायकों के क्षेत्रों को भी उतनी ही प्राथमिकता दी जा रही है जितनी भाजपा के क्षेत्रों को_प्रदेश प्रवक्ता के अनुसार, राज्य सरकार ने सभी विधानसभा क्षेत्रों को समान बजट आवंटित किया है और 10-10 करोड़ रुपये तक के विकास प्रस्ताव तैयार करने का अवसर सभी विधायकों को दिया गया है, चाहे वह किसी भी दल से हों__इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जल्द ही विपक्षी विधायकों के क्षेत्रों का दौरा करेंगे और इस दौरान विकास कार्यों की जमीनी हकीकत का जायजा लेकर समीक्षा बैठक भी करेंगे।
मथुरा दत्त जोशी, प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा।
Reported By: Praveen Bhardwaj















Discussion about this post