प्रदेश में सरकार तीर्थाटन और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है पिछले साल उत्तराखंड सरकार के द्वारा शीतकालीन यात्रा की शुरुआत भी गई ताकि प्रदेश में 12 महीने तीर्थाटन और पर्यटन दोनों चल सके और प्रदेशवासियों की आजीविका बेहतर बने इस बार भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शीतकालीन यात्रा के सुखद परिणाम सामने आ रहे हैं और इसके पीछे उद्देश्य यही है कि पूरे 12 महीने हमारा पर्यटन निरंतर चलता रहे और लोगों को रोजगार भी मिलता रहे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने मन की बात कार्यक्रम में शीतकालीन यात्रा का जिक्र किया उससे भी हमें लाभ मिलेगा। वहीं मुख्यमंत्री ने देशवासियों से शीतकालीन यात्रा के लिए उत्तराखंड आने की अपील भी की और उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सभी के स्वागत के लिए तैयार है।
पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post