
देहरादून में भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) देहरादून द्वारा एक होटल में “मानक मंथन” कार्यक्रम के अंतर्गत कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) पर आधारित भारतीय मानक IS 26001:2024 को लेकर व्यापक विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक विनोद चमोली ने CSR को सतत विकास और सामाजिक उत्तरदायित्व का सशक्त माध्यम बताया। इंडस्ट्री एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने उद्योगों के लिए इस मानक के लाभों पर प्रकाश डाला।
बीआईएस देहरादून के निदेशक सौरभ तिवारी सहित विशेषज्ञों ने मानकीकरण और प्रमाणन की उपयोगिता बताई। कार्यक्रम में 80 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लेकर IS 26001:2024 को CSR को प्रभावी व पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post