देहरादून बार एसोसिएशन का धरना–प्रदर्शन आज भी जारी रहा, जहां अधिवक्ताओं ने अपनी मांगों के समाधान को लेकर प्रशासन पर दबाव बनाए रखा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मन मोहन सिंह कंडवाल ने बताया कि मंगलवार को डीएम और एसएसपी देहरादून धरना स्थल पर पहुंचे और अधिवक्ताओं की सभी समस्याओं को विस्तार से सुना। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि प्रमुख मांगों पर शीघ्र और सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी।
कंडवाल के अनुसार, प्रशासन ने बार एसोसिएशन से एक समिति गठन करने का अनुरोध भी किया है, जिससे समिति और प्रशासन के बीच नियमित संवाद स्थापित हो सके और समाधान की दिशा में ठोस कदम आगे बढ़ सकें।
उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समुदाय वार्ता के पक्ष में है, लेकिन अपेक्षा यह भी है कि अब प्रशासन जल्द और प्रभावी कार्रवाई करे।
मन मोहन सिंह कंडवाल, अध्यक्ष – बार एसोसिएशन देहरादून
Reported By: Shiv Narayan














Discussion about this post