
टिहरी गढ़वाल सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने घनसाली विधानसभा क्षेत्र के भिलंगना विकासखंड में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की मांग भारत सरकार के समक्ष रखी। इस संबंध में उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से भेंट कर क्षेत्र की शैक्षिक आवश्यकताओं और भौगोलिक दुर्गमता से अवगत कराया। सांसद ने दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस पहल का क्षेत्रवासियों ने स्वागत करते हुए सांसद के प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया।
Reported By: Aeun Sharma













Discussion about this post