हल्द्वानी
कुमायूं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी के होनहार वुशु खिलाड़ी और कोच रोहित यादव को जॉर्जिया में बूटामी ओपन इंटरनेशनल चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने का गौरव प्राप्त हुआ है।
यह प्रतियोगिता एक अगस्त से 6 अगस्त तक जॉर्जिया के बूटामी शहर में आयोजित की जाएगी।
हल्द्वानी में मीडिया से रूबरू होते वुशु खिलाड़ी और कोच रोहित यादव ने बताया कि वह बीते छह वर्षों से वुशु खेल का नियमित प्रशिक्षण ले रहे हैं। और राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक भी जीत चुके हैं।
रोहित के कोच और मार्गदर्शक महेन्द्र सिंह भाकुनी ने कहा कि रोहित का अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयन होना उनके लिए अत्यंत गर्व की बात है। उन्होंने भरोसा जताया कि रोहित गोल्ड मेडल जीतकर लौटेंगे। उन्होंने बताया कि वुशु एक पारंपरिक चाइनीज मार्शल आर्ट है, जो भारतीय ओलंपिक संघ और खेल मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त है कोच भाकुनी ने बताया कि कुछ महीने पहले भारत सरकार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय वुशु प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था।इसके बाद देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित ट्रायल में लगभग 350 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें से सिर्फ तीन उत्तराखण्ड के खिलाड़ी चुने गए जिनमें रोहित यादव भी शामिल हैं। उत्तराखंड के चयनित खिलाड़ियों में रोहित यादव के साथ साथ देहरादून के हर्षित शर्मा और मौलिकता भी शामिल हैं रोहित यादव के चयन से शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। अब सभी की निगाहें जॉर्जिया में होने वाली इस प्रतियोगिता पर टिकी हैं।
उम्मीद है कि रोहित अपने दमदार प्रदर्शन से देश के लिए पदक जीतकर लौटेंगे
देखे वीडियो:
रोहित यादव खिलाड़ी
महेन्द्र सिंह भाकुनी कोच
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post