
रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित सुभाषनगर में देर रात मामूली विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया। आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर दो पड़ोसियों के बीच हुआ झगड़ा देर रात हत्या में बदल गया।
आरोपी अमित शर्मा ने पड़ोसी अजय माहेश्वरी की गला दबाकर हत्या कर दी।
इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। वही पुलिस के मुताबिक अजय माहेश्वरी का पुत्र और आरोपी अमित शर्मा का पुत्र एक ही स्कूल में पढ़ते हैं। स्कूल में बच्चों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इस बात की जानकारी जब आरोपी के बेटे ने घर पहुंचकर दी तो अमित शर्मा आग बबूला हो गया। उसने गुस्से में पड़ोसी अजय के घर जाकर पहले गाली-गलौज की और देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि अमित शर्मा ने अजय माहेश्वरी की गला दबाकर हत्या कर दी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल का कहना है कि मामले में आरोपी को पकड़ लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।
देखे वीडियो:
शेखर चंद्र सुयाल (एसपी देहात)
Reported By: Ramesh Khanna













Discussion about this post