ऋषिकेश के मुनि की रेती में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के चौथे दिन नवसंवत्सर और चैत्र नवरात्रि का उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। ब्रह्ममुहूर्त में गणेश स्तुति, हवन और यज्ञ के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसके बाद योगाचार्यों और साधकों ने पुष्प वर्षा कर विश्व शांति और समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर निगम के प्रबंध निदेशक प्रतीक जैन ने योग साधकों को नववर्ष और नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। विभिन्न सत्रों में योग गुरुओं ने कुंडलिनी योग, सुदर्शन क्रिया, प्राणायाम और ध्यान की विधियों पर मार्गदर्शन दिया।
महोत्सव में देश-विदेश से आए प्रतिभागियों को हैरिटेज वॉक और बीटल्स आश्रम में योग और ध्यान के गुर सिखाए गए। साथ ही विशेषज्ञों ने योग, मानसिक स्वास्थ्य, आयुर्वेद और जीवनशैली पर विचार साझा किए।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं, जहां संगीत और हास्य कार्यक्रमों ने माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। शाम को गंगा आरती के साथ दिन का समापन हुआ।
Reported By: Arun sharma












Discussion about this post