देहरादून में जारी विरासत आर्ट एंड हेरिटेज महोत्सव की संगीतमय शाम में शास्त्रीय संगीत के युवा कलाकार अनिरुद्ध ऐथल ने अपनी प्रस्तुति से समां बाँध दिया।
कम उम्र में ही शास्त्रीय संगीत की दुनिया में विशेष पहचान बना चुके अनिरुद्ध ऐथल ने राग मारू बिहाग और कौंस की भावपूर्ण प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने किराना घराने की प्रसिद्ध बंदिश “छेड़ो ना मुझे बनवारी” प्रस्तुत की, जिसके बाद राग अड़ाना में एक दुर्लभ बंदिश से सभी का दिल जीत लिया।
इस प्रस्तुति में हारमोनियम पर पंडित विनय मिश्रा, तबले पर पंडित मिथिलेश झा और तानपुरा पर मोहित बैजवाल ने संगत की।
कम उम्र में ही ऑल इंडिया रेडियो के ‘ए ग्रेड’ कलाकार बनने वाले अनिरुद्ध ऐथल आज के युवाओं के लिए प्रेरणा हैं, जिनकी कला, आत्मविश्वास और प्रतिभा ने विरासत महोत्सव की इस शाम को यादगार बना दिया।
अनिरुद्ध ऐथल, शास्त्रीय संगीत के युवा कलाकार
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post