
देहरादून में सड़क सुरक्षा को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधि सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। वार्ड नंबर 24 शिवाजी मार्ग कांवली रोड के पार्षद ने अपने क्षेत्र में स्पीड ब्रेकर लगाए जाने की मांग जिला प्रशासन से की है।
पार्षद का कहना है कि क्षेत्र में तेज़ रफ़्तार वाहनों के कारण आए दिन दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है। कई बार स्थानीय लोग भी इस समस्या को लेकर शिकायत दर्ज करा चुके हैं। इसी को देखते हुए पार्षद ने निगम प्रशासन को पत्र लिखकर मुख्य सड़कों और स्कूलों के आसपास स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की है, ताकि क्षेत्रवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
पार्षद का कहना है कि “हमारा उद्देश्य लोगों की सुरक्षा है। कुछ जगहों पर वाहन चालक तेज गति से गुजरते हैं, जिससे बच्चों और बुजुर्गों को खतरा बना रहता है। जल्द ही इस पर कार्रवाई की उम्मीद है।”
विशाल कुमार, पार्षद वार्ड नं0 24 नगर निगम देहरादून
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post