Friday, September 11, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, MBBS इंटर्न का स्टाइपेंड ₹17 हजार से बढ़कर ₹25 हजार

Crime Patrol by Crime Patrol
September 11, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
CM dhami
1
VIEWS

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। धामी सरकार ने पांच राजकीय मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस इंटर्न के स्टाइपेंड में बड़ी बढ़ोतरी करते हुए इसे 17 हजार रुपये से बढ़ाकर 25 हजार रुपये प्रतिमाह कर दिया है। बैठक में कुल 10 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

1. विद्युत नियामक आयोग की रिपोर्ट विधानसभा में पेश होगी
ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा विभाग के तहत उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग की वार्षिक रिपोर्ट को विधानसभा के पटल पर रखने की मंजूरी दी गई।

इसे भी पढ़ें

Inspection

सखी वन स्टॉप सेंटर का डीएम प्रशांत आर्य ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश

September 11, 2026
protest

अतिक्रमण के नाम पर लघु व्यापारियों के उत्पीड़न का आरोप, नगर निगम में धरना; 14 सितंबर को होगी बैठक

September 11, 2026
BJP

पीएम मोदी के 25 साल के सफर का देश बनेगा साक्षी, सेवा संकल्प अभियान में हर वर्ग को जोड़ने की तैयारी

September 11, 2026
Congress

भाजपा में बड़ी सेंध का कांग्रेस का दावा, गणेश गोदियाल बोले- जल्द कई बड़े चेहरे थामेंगे कांग्रेस का हाथ

September 11, 2026

2. अपर महानिदेशक कारागार का पद संवर्ग में शामिल
कारागार विभाग की सेवा नियमावली के तहत अपर महानिदेशक कारागार के एक पद को संवर्गीय ढांचे में रखने की मंजूरी दी गई।

3. सरकारी अधिवक्ताओं का मानदेय बढ़ा
शासकीय अधिवक्ताओं के शुल्क की दरों का पुनर्निर्धारण किया गया। सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट और अधीनस्थ न्यायालयों में पैरवी करने वाले अधिवक्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई।

4. विधिक माप विज्ञान सेवा नियमावली में संशोधन
खाद्य विभाग के अंतर्गत विधिक माप विज्ञान विभाग की सेवा नियमावली में संशोधन को कैबिनेट ने मंजूरी दी।

5. MBBS इंटर्न का स्टाइपेंड ₹25 हजार
प्रदेश के पांच राजकीय मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस इंटर्न का स्टाइपेंड 17,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है।

6. सहायक व्यायाम शिक्षकों के 35 पद सृजित
माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक व्यायाम के 35 पद सृजित किए गए हैं। इन पदों को मेडल विजेता खिलाड़ियों के लिए आरक्षित किए जाने का फैसला लिया गया।

7. पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए 243 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ
खेल नीति 2021 के तहत अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेता खिलाड़ियों को विभिन्न विभागों में नियुक्ति देने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली। युवा कल्याण, परिवहन, शिक्षा समेत अन्य विभागों में कुल 243 पदों पर नियुक्ति का प्रस्ताव है।

8. मसूरी में गढ़वाल सभा को जमीन
मसूरी में जीएमवीएन की पार्किंग में करीब 972 गज भूमि गढ़वाल सभा को दिए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

9. हरिद्वार में ESI अस्पताल के लिए 15 एकड़ भूमि
कर्मचारी राज्य बीमा निगम निदेशालय, हरिद्वार के निकट 15 एकड़ भूमि ESI अस्पताल को देने के प्रस्ताव पर कैबिनेट ने मुहर लगाई।

10. 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान
कैबिनेट ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाने का फैसला लिया है। इसके तहत प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और सभी मंत्री अभियान के प्रभारी होंगे।

अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को धार्मिक स्थलों पर आशीर्वाद के दीप जलाने के साथ होगी। इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यक्रम, स्वच्छता, वृक्षारोपण और अन्य जनसहभागिता वाले कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विभिन्न सामाजिक संगठनों को भी अभियान से जोड़ा जाएगा।

बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी, जबकि नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा। नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए प्लेटफॉर्म तैयार किए जाएंगे। वहीं, ‘विकसित भारत के संकल्प’ के तहत एक चौराहे पर विकसित भारत का कलश भी रखा जाएगा।

Reported By: Praveen Bhardwaj
Previous Post

ऋषिकेश में 14 से 16 सितंबर तक गूंजेगा गणेश भक्ति का रंग, ‘रुद्र राग-श्री महाकाल संध्या’ बनेगी खास आकर्षण

Next Post

कालाढूंगी में सड़क किनारे मृत मिला तेंदुआ, अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत की आशंका

Next Post
Leopard

कालाढूंगी में सड़क किनारे मृत मिला तेंदुआ, अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत की आशंका

Congress

भाजपा में बड़ी सेंध का कांग्रेस का दावा, गणेश गोदियाल बोले- जल्द कई बड़े चेहरे थामेंगे कांग्रेस का हाथ

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Dr. Dhan Singh Rawat

विभाग व विद्यालयों के बीच सेतु का काम करेंगे बीआरपीः डॉ. धन सिंह रावत

1 year ago
Bhopal

मेयर शंभू पासवान का भोपाल–इंदौर में नवाचारों का अध्ययन

9 months ago
meeting

Bhimtal में क्षेत्र पंचायत बैठक, ग्रामीण समस्याओं पर हुई चर्चा

6 months ago
DM

देहरादून: पेंशनरों के भौतिक सत्यापन हेतु विशेष शिविर 22 व 24 अप्रैल को

5 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • सखी वन स्टॉप सेंटर का डीएम प्रशांत आर्य ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश
  • अतिक्रमण के नाम पर लघु व्यापारियों के उत्पीड़न का आरोप, नगर निगम में धरना; 14 सितंबर को होगी बैठक
  • पीएम मोदी के 25 साल के सफर का देश बनेगा साक्षी, सेवा संकल्प अभियान में हर वर्ग को जोड़ने की तैयारी

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Inspection

सखी वन स्टॉप सेंटर का डीएम प्रशांत आर्य ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश

September 11, 2026
protest

अतिक्रमण के नाम पर लघु व्यापारियों के उत्पीड़न का आरोप, नगर निगम में धरना; 14 सितंबर को होगी बैठक

September 11, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol