उत्तराखंड के डीजी (इंटेलिजेंस/सिक्योरिटी/जेल) ने महत्वपूर्ण कार्यभार संभालने के उपरांत प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने, खुफिया तंत्र की प्रभावशीलता बढ़ाने तथा जेल प्रशासन के आधुनिकीकरण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आंतरिक सुरक्षा, समयबद्ध खुफिया सूचनाओं और सुधारात्मक जेल व्यवस्था से ही कानून-व्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है।
Reported By: Rajesh Sharma














Discussion about this post