देहरादून जिला प्रशासन के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट “नंदा-सुनंदा” के 15वें संस्करण में 39 जरूरतमंद बालिकाओं को 12.98 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी सविन बंसल ने चेक वितरित कर बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया।
डीएम ने कहा कि “नंदा-सुनंदा” आर्थिक रूप से कमजोर बालिकाओं की शिक्षा को बाधित होने से बचाने की संवेदनशील पहल है। अब तक इस योजना के तहत 175 बालिकाओं की शिक्षा को नया जीवन देते हुए 57 लाख रुपये की सहायता राशि वितरित की जा चुकी है।
कार्यक्रम में कई बालिकाओं और उनकी माताओं ने संघर्ष की कहानियां साझा कीं, जिसे सुनकर सभागार में मौजूद लोग भावुक हो गए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह समेत कई अधिकारी, बालिकाएं और अभिभावक उपस्थित रहे।
सविन बंसल, जिलाधिकारी देहरादून
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post