बीते रोज़ केदारनाथ धाम में उद्योगपति गौतम अडानी के दर्शन के दौरान वीआईपी दर्शन को लेकर, तीर्थ पुरोहितों व श्रद्धालुओं ने आरोप लगाया कि वीआईपी को विशेष सुविधा दी जा रही है और विरोध भी दर्ज कराया, श्रद्धालुओं की मांग थी कि धाम में आने वाला हर व्यक्ति सामान्य तीर्थ यात्रियों की तरह ही दर्शन करे।
वही विषय के चलते हुए विरोध पर पर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी सफाई देते नज़र आ रहे है, उन्होने स्थिति को साफ करते हुए कहा कि धामों में कोई वीआईपी दर्शन व्यवस्था नहीं है। मामले के तूल पकड़ने पर बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि अडानी ने भी सामान्य श्रद्धालुओं की तरह 5 मिनट में गर्भगृह से दर्शन किए, विवाद निकासी द्वार से कुछ श्रद्धालुओं के जबरन घुसने की कोशिश पर पुलिस के रोकने से हुआ, जिसे वीआईपी दर्शन का विरोध बताकर गलत प्रचारित किया जा रहा है।
हेमंत द्विवेदी, अध्यक्ष, बद्री- केदार मंदिर समिति।
Reported By: praveen Bhardwaj














Discussion about this post