उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने अपने चार साल का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा किया। इस अवसर पर प्रदेशभर में कार्यक्रम आयोजित किए गए और सोशल मीडिया पर जनता ने सरकार की उपलब्धियों की सराहना की।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर #DhamiSarkarKe4SaalBemisaal लंबे समय तक ट्रेंड करते हुए नंबर 1 पर रहा। उपयोगकर्ताओं ने युवा रोजगार, कृषि सुधार, पर्यावरण संरक्षण और सुशासन के क्षेत्रों में किए गए विकास कार्यों की तारीफ की। प्रशांत कुमार, मुकुल और वर्षा सिंह जैसे कई लोगों ने योजनाओं के प्रभाव और पारदर्शिता की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री के नेतृत्व की सराहना की।
यह चार साल राज्य में विकास, सुशासन और जनता के विश्वास को मजबूत करने का दौर रहे।
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post