
उत्तराखंड की धार्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक मर्यादाओं की रक्षा को लेकर एक और बड़ा कदम उठाने की तैयारी है। गंगा सभा के फैसले के बाद अब श्री बदरीनाथ–केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अधीन आने वाले मंदिरों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने का प्रस्ताव लाया जाएगा। इस संबंध में आगामी बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित किए जाने की संभावना है।
बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि केदारखंड से मानसखंड तक स्थित मंदिरों में परंपरागत धार्मिक मर्यादाओं का पालन होता आया है और इनकी पवित्रता बनाए रखना समिति की प्राथमिक जिम्मेदारी है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया कि सरकार धार्मिक संगठनों, तीर्थ सभाओं और संत समाज की राय के अनुसार ही निर्णय लेगी।
आगामी बोर्ड बैठक में अंतिम फैसला होने के बाद बदरीनाथ, केदारनाथ समेत बीकेटीसी के अधीन अन्य मंदिरों में नई व्यवस्था लागू की जा सकती है। इसे राज्य की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की दिशा में अहम पहल माना जा रहा है।
पुष्कर सिंह धामी, सीएम, उत्तराखंड
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post