Wednesday, September 2, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

उत्तराखंड में बनेंगी 7 एरोमा वैली, महक क्रांति नीति से 91 हजार किसानों को मिलेगा लाभ

Crime Patrol by Crime Patrol
July 17, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 2 mins read
0 0
A A
0
Meeting
3
VIEWS

उत्तराखंड में सगंध फसलों को बढ़ावा देने और किसानों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से लागू महक क्रांति नीति के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में सगंध पौध केंद्र द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए मंत्री ने अधिकारियों को सभी कार्य समयबद्ध ढंग से पूरा करने तथा किसानों के उत्पादों के बेहतर विपणन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि महक क्रांति नीति के तहत राज्य के विभिन्न जनपदों में 22,750 हेक्टेयर क्षेत्रफल में सात एरोमा वैली विकसित की जाएंगी। इसके अंतर्गत चमोली और अल्मोड़ा में डैमस्क रोज वैली, पिथौरागढ़ में तिमूर वैली, ऊधम सिंह नगर में मिंट वैली, चम्पावत और नैनीताल में दालचीनी (सिनेमन) वैली तथा हरिद्वार और पौड़ी में लेमनग्रास वैली विकसित की जाएगी। इस योजना से प्रदेश के करीब 91 हजार किसान प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होंगे।

इसे भी पढ़ें

colony

कावड़ पटरी किनारे सिंचाई विभाग की जमीन पर अवैध कॉलोनी का आरोप, कार्रवाई की तैयारी

September 2, 2026
RTO

तय रूट से हटकर दौड़ने वाले विक्रम, ऑटो और सिटी बसों पर कसेगा शिकंजा

September 2, 2026
rescue

ऋषिकुल मैदान में दिखा विशालकाय अजगर, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

September 2, 2026
Madrasa

उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म, मान्यता प्रक्रिया पूरी न करने वाले मदरसों पर होगी कार्रवाई

September 2, 2026

अधिकारियों ने जानकारी दी कि योजना के तहत चमोली और अल्मोड़ा में 2,000 हेक्टेयर क्षेत्र में डैमस्क गुलाब, पिथौरागढ़ के मुनस्यारी और बिण क्षेत्र में 5,150 हेक्टेयर में तिमूर, चम्पावत और नैनीताल में 5,200 हेक्टेयर में दालचीनी, हरिद्वार, देहरादून और पौड़ी में 2,400 हेक्टेयर में लेमनग्रास तथा ऊधम सिंह नगर और हरिद्वार में 8,000 हेक्टेयर क्षेत्र में मिंट की खेती विकसित की जाएगी। इन परियोजनाओं पर कार्य शुरू किया जा चुका है।

बैठक में यह भी बताया गया कि महक क्रांति नीति के तहत किसानों को नर्सरी विकास, खेती और संस्थापन लागत पर 50 से 80 प्रतिशत तक अनुदान, प्रसंस्करण सुविधाओं पर 80 प्रतिशत अनुदान तथा ब्रांडिंग, पैकेजिंग और विपणन सामग्री पर भी 80 प्रतिशत तक वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे किसानों को बेहतर बाजार और अधिक आय प्राप्त हो सके।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि महक क्रांति नीति का उद्देश्य अगले 10 वर्षों में राज्य में सगंध फसलों का वार्षिक कारोबार 100 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 1,179 करोड़ रुपये तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि यह योजना किसानों के लिए लाभकारी नकदी फसल का विकल्प बनेगी, युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करेगी और पलायन रोकने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

उन्होंने बताया कि किसानों के प्रशिक्षण और क्षमता विकास के लिए अल्मोड़ा के ताकुला, चमोली के परसारी और बिसाड़, चम्पावत के खतेड़ा तथा उत्तरकाशी के रैथल में सैटेलाइट सेंटर विकसित किए जाएंगे। इन केंद्रों पर इत्र एवं सगंध उद्यान भी स्थापित किए जाएंगे, जिससे राज्य में एरोमा टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा।

बैठक के अंत में मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में उत्पादित सगंध फसलों और उत्पादों की ब्रांडिंग, पैकेजिंग और मार्केटिंग पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के सगंध उत्पादों को बड़े निजी होटलों और प्रतिष्ठानों तक पहुंचाने के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए, ताकि किसानों को बेहतर बाजार मिलने के साथ उनकी आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि हो सके।

Reported By: Arun sharma
Previous Post

मानसून से पहले अलर्ट मोड में सेना, रुड़की में बाढ़ राहत एवं बचाव का संयुक्त मॉक ड्रिल आयोजित

Next Post

कांवड़ मेला-2026: सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक

Next Post
Meeting

कांवड़ मेला-2026: सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक

AIIMS

एम्स ऋषिकेश में डिजिटल लाइब्रेरी संसाधनों पर दो दिवसीय कार्यशाला शुरू, शोध और चिकित्सा शिक्षा पर रहेगा फोकस

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

emergency alert

देहरादून में आपात अलर्ट के लिए लगे लांग रेंज सायरन

1 year ago
Chief Secretary

उत्तराखंड में जल संरक्षण कार्यों पर सख्ती, मुख्य सचिव के कड़े निर्देश

4 months ago
Congress

मुख्यमंत्री धामी की डाटा सेंटर घोषणा पर कांग्रेस का हमला

1 year ago
CM Dhami

UPSC में 69वीं रैंक हासिल कर अनुज पंत बने IAS, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

6 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • कावड़ पटरी किनारे सिंचाई विभाग की जमीन पर अवैध कॉलोनी का आरोप, कार्रवाई की तैयारी
  • तय रूट से हटकर दौड़ने वाले विक्रम, ऑटो और सिटी बसों पर कसेगा शिकंजा
  • ऋषिकुल मैदान में दिखा विशालकाय अजगर, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

colony

कावड़ पटरी किनारे सिंचाई विभाग की जमीन पर अवैध कॉलोनी का आरोप, कार्रवाई की तैयारी

September 2, 2026
RTO

तय रूट से हटकर दौड़ने वाले विक्रम, ऑटो और सिटी बसों पर कसेगा शिकंजा

September 2, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol