Wednesday, September 2, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

कांवड़ मेला-2026: सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक

Crime Patrol by Crime Patrol
July 17, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Meeting
1
VIEWS

हरिद्वार। आगामी 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक आयोजित होने वाले कांवड़ मेला-2026 के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित संचालन को लेकर उत्तराखंड सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में हरिद्वार स्थित मेला नियंत्रण भवन में उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में उत्तराखंड सहित उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों ने भाग लेकर संयुक्त कार्ययोजना पर चर्चा की।

बैठक में कानून-व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, स्वास्थ्य सेवाएं, स्वच्छता, पेयजल, संचार व्यवस्था और आपदा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। सभी राज्यों ने कांवड़ यात्रा के दौरान बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। तय किया गया कि यात्रा के दौरान सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान किया जाएगा तथा उत्तराखंड की सीमाओं पर पड़ोसी राज्यों की पुलिस के साथ संयुक्त चेकपोस्ट और बैरियर स्थापित किए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें

RTO

तय रूट से हटकर दौड़ने वाले विक्रम, ऑटो और सिटी बसों पर कसेगा शिकंजा

September 2, 2026
rescue

ऋषिकुल मैदान में दिखा विशालकाय अजगर, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

September 2, 2026
Madrasa

उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म, मान्यता प्रक्रिया पूरी न करने वाले मदरसों पर होगी कार्रवाई

September 2, 2026
drug test

माया देवी यूनिवर्सिटी में दून पुलिस का औचक ड्रग्स टेस्ट, 47 छात्रों की रिपोर्ट निगेटिव

September 2, 2026

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कहा कि कांवड़ यात्रा देश के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक है और इसके सफल संचालन के लिए सभी संबंधित राज्यों एवं एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम यात्रा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा के प्रवेश बिंदुओं पर श्रद्धालुओं को यात्रा संबंधी दिशा-निर्देश, सुरक्षा मानक और आवश्यक प्रतिबंधों की स्पष्ट जानकारी दी जाए। साथ ही सभी कांवड़ यात्रियों को वैध पहचान पत्र साथ रखने के लिए प्रेरित किया जाए तथा किसी भी प्रकार के घातक हथियार या प्रतिबंधित सामग्री के साथ यात्रा में प्रवेश पर सख्ती से रोक सुनिश्चित की जाए।

मुख्य सचिव ने सोशल मीडिया की सतत निगरानी पर विशेष जोर देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना का तत्काल तथ्यात्मक खंडन किया जाए। इसके लिए सभी राज्यों के साइबर सेल और सोशल मीडिया इकाइयों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर (एक्सप्रेस-वे) का उपयोग कांवड़ यात्रा के लिए नहीं किया जाएगा। इस व्यवस्था के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए दिल्ली और उत्तर प्रदेश के अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए गए।

रेलवे अधिकारियों को कांवड़ यात्रा के दौरान विशेष ट्रेनों के संचालन, रेलवे स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए। हरिद्वार और आसपास के प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त होल्डिंग एरिया विकसित करने और यात्रियों के लिए पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, पुलिस महानिदेशक (अभिसूचना) अभिनव कुमार, सचिव गृह शैलेश बगौली सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने कांवड़ मेले की तैयारियों की जानकारी दी। वहीं हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि 31 जुलाई से 4 अगस्त तक पंचक अवधि रहेगी, जबकि 5 अगस्त से श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी होगी। उन्होंने बताया कि 8 अगस्त से शुरू होने वाला डाक कांवड़ चरण मेले का सबसे चुनौतीपूर्ण और अत्यधिक भीड़ वाला दौर रहेगा।

बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, यातायात प्रबंधन और एकीकृत कमांड एवं कंट्रोल सिस्टम को लेकर विस्तृत प्रस्तुति दी। इस अवसर पर विभिन्न केंद्रीय सुरक्षा बलों, भारतीय रेलवे और संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भी अपने सुझाव साझा किए।

प्रशासन का कहना है कि इस बार कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और बेहतर व्यवस्थाओं के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करेंगे, ताकि करोड़ों श्रद्धालु सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से अपनी यात्रा पूरी कर सकें।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/07/WhatsApp-Video-2026-07-17-at-17.25.06.mp4

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन

Reported By: Rajesh Kumar

Previous Post

उत्तराखंड में बनेंगी 7 एरोमा वैली, महक क्रांति नीति से 91 हजार किसानों को मिलेगा लाभ

Next Post

एम्स ऋषिकेश में डिजिटल लाइब्रेरी संसाधनों पर दो दिवसीय कार्यशाला शुरू, शोध और चिकित्सा शिक्षा पर रहेगा फोकस

Next Post
AIIMS

एम्स ऋषिकेश में डिजिटल लाइब्रेरी संसाधनों पर दो दिवसीय कार्यशाला शुरू, शोध और चिकित्सा शिक्षा पर रहेगा फोकस

Roorkee

रुड़की में माटी कला कारीगरों का सम्मान, कुंभ में कुल्हड़ों के उपयोग को मिलेगा बढ़ावा: भरत सिंह चौधरी

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Harish Rawat

पूर्व मुख्यमंत्री का भाजपा सरकार पर तंज

10 months ago
Massive Fire

ऋषिकेश आईडीपीएल चौकी में खड़े वाहनों में भीषण आग, 30 वाहन जले

4 months ago
Crime

‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से 112 नशीले ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद

1 month ago
Press Club

भाजपा प्रदेश मीडिया संपर्क विभाग का प्रभारी बनने पर हरीश चमोली का उत्तरांचल प्रेस क्लब में सम्मान

2 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • तय रूट से हटकर दौड़ने वाले विक्रम, ऑटो और सिटी बसों पर कसेगा शिकंजा
  • ऋषिकुल मैदान में दिखा विशालकाय अजगर, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
  • उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म, मान्यता प्रक्रिया पूरी न करने वाले मदरसों पर होगी कार्रवाई

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

RTO

तय रूट से हटकर दौड़ने वाले विक्रम, ऑटो और सिटी बसों पर कसेगा शिकंजा

September 2, 2026
rescue

ऋषिकुल मैदान में दिखा विशालकाय अजगर, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

September 2, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol