
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा विधानसभाओं में की गई घोषणाओं की समीक्षा बैठके की गई है, चर्चा यह यह निकल कर आई थी कि सीएम की आधे से ज्यादा घोषणाएं अधूरी हैं। इस पर भाजपा विधायक विनोद चमोली ने कहा कि समीक्षा बैठकों के अनुसार 75 से 80 प्रतिशत घोषणाएं धरातल पर उतर चुकी हैं और बाकी बची हुई 20 प्रतिशत पर काम शुरू कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विधायक विनोद चमोली ने कहा कि यह प्रशंसा का विषय ही है कि भाजपा सरकार ने अधिकतम घोषणाएं पूरी की हैं, जो काम शुरू हुए, उनके लोकार्पण भी किए। विधायक के अनुसार बचे कामों की समय-समय पर समीक्षा बैठक कर मॉनिटरिंग हो रही है। उनके अनुसार सरकार ठीक दिशा में काम कर रही है, और साथ ही सिर्फ शुरू न हुए कामों की ही नहीं बल्कि चल रहे कामों की भी मॉनिटरिंग की जा रही है।
विनोद चमोली, भाजपा विधायक
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post