रुड़की के भगवानपुर क्षेत्र के टकाभरी गांव में बारात की एक कार की चपेट में आने से 10 वर्षीय बालक विशु गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने कार को पलट दिया और करीब 250 बारातियों को घेरकर रोक लिया, जिससे मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई।
सूचना मिलने पर भगवानपुर थाना पुलिस और अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा। एसपी देहात शेखर सुयाल ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया और कड़ी मशक्कत के बाद बारातियों को छुड़ाया। इस दौरान ग्रामीणों और बारातियों के बीच कहासुनी और झड़प की भी जानकारी सामने आई।
घायल बालक को गंभीर हालत में देहरादून के हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है और गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
Reported By: Praveen Bhardwaj










Discussion about this post