
देहरादून में एलपीजी गैस के अवैध संग्रहण और कालाबाजारी पर जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि गैस का अवैध भंडारण, कालाबाजारी या अवैध रिफिलिंग पाए जाने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 और बीएनएस के तहत सख्त कार्रवाई करते हुए सीधे जेल भेजा जाएगा। साथ ही गैस वितरण से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है, जहां आम लोग अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे।
सविन बंसल, जिलाधिकारी, देहरादून
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post