उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के दौरान प्रदेश की संस्कृति, जनसांख्यिकी और सामाजिक मूल्यों की सुरक्षा का मुद्दा भी चर्चा में रहा। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार कई महत्वपूर्ण विषयों पर पहले से ही लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता (UCC) का कानून लागू हुए एक साल से अधिक समय हो चुका है और सरकार इसे प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत, यहां की डेमोग्राफी और पारंपरिक मूल्यों को सुरक्षित रखना सरकार की प्राथमिकता है ताकि आने वाली पीढ़ियों को बेहतर भविष्य मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश के मूल्यों और देवभूमि की पहचान को सुरक्षित रखने के लिए सरकार निरंतर काम कर रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि निर्धारित समय के अनुसार विधानसभा सत्र लगातार चल रहा है और सभी सदस्यों के सहयोग से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से संचालित हो रही है, जिसके लिए उन्होंने सभी का धन्यवाद भी किया।
पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड
Reported By: Shiv Narayan














Discussion about this post