सितारगंज के श्री सनातन धर्म मंदिर में तीन दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन इस धार्मिक आयोजन की शुरुआत आज कलश यात्रा के साथ की गई। वृंदावन से आए स्वामी सदानंद महाराज जी के द्वारा कथा सुनाई जाएगी कलश यात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होती हुई पुनः मंदिर परिसर में संपन्न हुई। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर भक्ति भाव से शामिल हुईं। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला और “जय श्री कृष्ण” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा वहीं इस मौके पर उपस्थित शीतल सिंगल ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा का यह आयोजन तीन दिनों तक चलेगा, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंचेंगे। कथा के दौरान प्रतिदिन धार्मिक प्रवचन, भजन-कीर्तन एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने आगे बताया कि कथा के समापन के उपरांत प्रसाद वितरण की भी पूर्ण व्यवस्था की गई है, जिसमें सभी श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।आयोजकों की ओर से क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा का लाभ उठाने की अपील की गई है। साथ ही स्वामी सदानंद जी के द्वारा सितारगंज कोतवाली प्रभारी कोतवाल सुंदरम शर्मा एवं नगर पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह को सम्मानित किया गया इस मौके पर शीतल सिंगल भीम सिंह गर्ग रोशन लाल सुरेश जैन रमेश गुप्ता सुरेश सिंघल अग्रवाल बिंदेश जैसवाल आर एन भंडारी भगवान सिंह भंडारी जीवन बोरा आदि उपस्थित रहे
शीतल सिंगल सितारगंज
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post