
ऋषिकेश के सहायक संभागीय परिवहन विभाग के कार्यालय में चार धाम यात्रा से पहले ऑटोमेटिक टेस्टिंग सेंटर शुरू होने की उम्मीद है। भारत सरकार ने एटीएस से संबंधित लाइसेंस जारी करने पर सहमति दे दी है। जल्दी ही बजट जारी होते ही विभाग के कार्यालय परिसर में खड़े हुए बेसिक स्ट्रक्चर के अंदर मशीनों को लगाने का काम शुरू किया जाएगा।
एटीएस के शुरू होने से परिवहन संस्थाओं से जुड़े वाहन मालिकों और चालकों को लालतप्पड़ के प्राइवेट सेंटर में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। फिलहाल प्राइवेट सेंटर की मिल रही शिकायतों पर भी जल्दी ही एक्शन होने की उम्मीद है।
बता दे कि आरटीओ प्रशासन सुनील सैनी ऋषिकेश के सहायक संभागीय परिवहन विभाग के कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कार्यालय परिसर में मौजूद तमाम सुविधाओं को देखा और जो कमियां मिलीं उन्हें ठीक करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने एटीएस को लेकर अहम जानकारियां दी। बताया कि ऋषिकेश के अलावा उत्तरकाशी में भी एटीएस की सुविधा को चारधाम यात्रा से पहले शुरू करने की योजना है।
ऋषिकेश और उत्तरकाशी के विभाग के कार्यालय में बेसिक स्ट्रक्चर पहले से ही तैयार है और इस स्ट्रक्चर में मशीनों को लगाने के लिए लाइसेंस जारी करने पर भारत सरकार ने सहमति दे दी है। जल्दी ही बजट मिलते ही मशीनों को लगाने की प्रक्रिया शुरू होगी।
Reported By: Rajesh Kumar













Discussion about this post