
भारतीय सेना ने नागरिक प्रशासन के साथ समन्वय करके लिमचीगाड में बेली ब्रिज का निर्माण पूरा कर लिया है, जिससे उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त को बादल फटने से मूल पुल के बह जाने के बाद सम्पर्क बहाल हो गया है। इसको लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है गांव में बिजली पहले ही रिस्टोर हो गई है , मोबाइल नेटवर्क शुरू हो गए है , खाद्य सामग्री कपड़े अन्य चीजें वहां तक पहुंच गई है और लिमछियागाड़ में जो बैली ब्रिज जो क्षतिग्रस्त हो गया था उसका निर्माण कर वहां पर आवाजाही शुरू गई है ।
अब हमारी प्राथमिकता है कि जल्दी से जल्दी अनेक प्रकार के उपकरण है जो सिंचाई और चैनेलाइजेशन में काम आते है उनको भेजा जाएगा वहीं कई जगह पर रोड कनेक्टिविटी नहीं है वहां रास्तों को ठीक करने का काम किया जा रहा है
पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post