इसे भी पढ़ें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में डिजिटल इंडिया और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लागू डिजिटल आभा आईडी प्रणाली मरीजों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। जनवरी से शुरू इस व्यवस्था के माध्यम से मरीज घर बैठे आभा ऐप से ऑनलाइन पंजीकरण कर रहे हैं।
अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में आने वाले ओपीडी मरीजों के लिए यह प्रणाली लंबी कतारों से राहत दे रही है। पिछले एक माह में कुल पंजीकरण का लगभग 60 से 70 प्रतिशत आभा आईडी के माध्यम से हुआ है। दूर-दराज से आने वाले मरीजों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को इससे विशेष सुविधा मिल रही है।
लाभार्थी: संगीता बड़ोला
मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. रविंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि इस डिजिटल प्रणाली से मरीजों का मेडिकल रिकॉर्ड सुरक्षित हो रहा है और उपचार प्रक्रिया अधिक सुगम बनी है। हालांकि, ऑफलाइन पंजीकरण की व्यवस्था भी पूर्ववत जारी है।












Discussion about this post