रमजान का पवित्र महीना शुरू हो चुका है। रमजान का महीना इस्लाम मजहब में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। रमजान के महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज पढ़ते हैं, रोजा रखते हैं और खुदा की इबादत करते हैं। रमजान शुरू होते ही बाजारों में रौनक बढ़ गई है। बाजारों में खरीदारी करने वालों की भीड़ देखने को मिल रही है। रमजान के महीने में खजूर और फलों की बिक्री भी बढ़ जाती है। मुस्लिम धर्म गुरु मुफ्ती मासूम कासमी ने कहां कि रमजान के महीने में गरीबों का ख्याल रखना चाहिए और गुनाहों से बचना चाहिए।
मुफ़्ती मासूम कासमी (मुस्लिम धर्मगुरु )
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post