
देहरादून में हाल ही में आई आपदा से प्रभावित ग्रामीण और शहरी इलाकों में प्रशासनिक स्तर पर लगातार राहत कार्य जारी हैं। जिलापूर्ति विभाग की टीमों ने भी कई आपदाग्रस्त क्षेत्रों में पहुँचकर प्रभावित परिवारों को आवश्यक खाद्यान्न और दैनिक जरूरत का सामान वितरित किया जा रहा है।
अधिकारियों के अनुसार, विभाग द्वारा पीड़ित परिवारों तक राशन किट पहुँचाई जा रही हैं, जिसमें आटा, चावल, दाल, तेल, नमक और अन्य जरूरी सामग्री शामिल है। विभाग का दावा है कि कोई भी जरूरतमंद परिवार भूखा न रहे, इसके लिए सप्लाई की निगरानी की जा रही है।
जिलापूर्ति अधिकारी ने बताया कि अलग-अलग टीमें बनाकर प्रभावित गांवों और बस्तियों तक पहुँच बनाई जा रही है। इसके अलावा स्थानीय प्रशासन और स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से राहत वितरण को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है।
के के अग्रवाल, जिलापूर्ति अधिकारी देहरादून
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post