
देहरादून के सहस्त्रधारा क्षेत्र की आपदा प्रभावित ग्रामीण महिलाओं ने इस बार दिवाली पर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। रायपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत धनौला की दुर्गा और लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने “वोकल फॉर लोकल” मुहिम के तहत अब तक 1000 पैकेट सजावटी मोमबत्तियों के तैयार किए हैं, जो देहरादून के बाजारों और घरों को जगमगाएंगी।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से 10 महिलाओं ने मोमबत्ती निर्माण का प्रशिक्षण लेकर यह कार्य शुरू किया। प्रत्येक पैकेट में 6 से 8 मोमबत्तियां हैं, जिनकी कीमत 15 से 35 रुपए है। महिलाओं को कैश क्रेडिट लिमिट, कम्युनिटी इन्वेस्टमेंट फंड और रिवॉल्विंग फंड की सहायता से आर्थिक बल मिला है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की “वोकल फॉर लोकल” पहल से प्रेरित होकर ये महिलाएं न केवल आत्मनिर्भर बनी हैं, बल्कि लखपति दीदी बनने की दिशा में भी अग्रसर हैं।
मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने बताया कि समूहों की बनाई मोमबत्तियां और दीपक बाजार में अच्छी कीमत पर बिक रहे हैं।
अभिनव शाह,मुख्य विकास अधिकारी देहरादून
कौशल्या, अध्यक्ष दुर्गा स्वयं सहायता समूह देहरादून
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post