
दीपावली के बाद बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। खासतौर पर धूल से होने वाले प्रदूषण यानी PM-10 और PM-2.5 के स्तर में कमी लाने के लिए नगर निगम, जिला पंचायत और स्थानीय प्रशासन संयुक्त रूप से प्रयास कर रहे हैं।
इसके तहत शहरों और प्रमुख मार्गों पर सफाई व्यवस्था को आधुनिक बनाया जा रहा है। धूल के कण हवा में न फैलें, इसके लिए मैकेनिकल डस्ट कलेक्शन मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। साथ ही संबंधित विभागों को प्रदूषण नियंत्रण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
प्रशासन की ओर से सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान भी चलाए जा रहे हैं। अधिकारियों का जोर प्रदूषण के स्तर की निगरानी तक सीमित रहने के बजाय उसके प्रमुख स्रोतों पर प्रभावी नियंत्रण करने पर है।
इस संबंध में सदस्य सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते ने बताया कि वायु प्रदूषण को कम करने के लिए विभिन्न विभागों के समन्वय से जमीनी स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।
डॉ. पराग मधुकर धकाते, सदस्य सचिव।
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post