एम्स, ऋषिकेश के तत्वावधान में रेल विकास निगम लिमिटेड के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों, श्रमिकों एवं उनके परिजनों के लिए दो दिवसीय वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। 9 और 10 सितंबर को आयोजित इस शिविर में 150 से अधिक लोगों की जांच की गई, जिसमें मधुमेह, हाईपरटेंशन, डस्ट स्किन संक्रमण सहित कई सामान्य रोगों के मरीज सामने आए।
टेलिमेडिसिन वैन के माध्यम से आयोजित शिविर में डॉ. विवेक मलिक, डॉ. ख्याति गुप्ता और डॉ. रंगनाथ ने सघन स्वास्थ्य परीक्षण किया। गंभीर रोगों से ग्रसित मरीजों को एम्स विशेषज्ञों से टेलिमेडिसिन परामर्श और आगे की जांच हेतु एम्स ओपीडी जाने की सलाह दी गई।
शिविर के सफल आयोजन में पीपीएस विनीत कुमार, टेलिमेडिसिन अधिकारी, शुभम सेंगल व धीरज सहित पूरी टीम ने सहयोग दिया।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post