
उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने राजकीय मेडिकल कॉलेजों में विभिन्न संकायों के 142 असिस्टेंट प्रोफेसरों के विषयवार परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। चयनित अभ्यर्थियों को जल्द ही प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में तैनाती दी जाएगी। इससे न केवल फैकल्टी की कमी दूर होगी, बल्कि छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।
चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देश पर 439 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधियाचन भेजा गया था। चयन बोर्ड ने निर्धारित मानकों के तहत भर्ती प्रक्रिया पूरी कर दी है। दो दर्जन से अधिक संकायों में चयनित 142 विशेषज्ञों में एनेस्थीसिया से 16, कम्युनिटी मेडिसिन और पैथोलॉजी से 12-12, माइक्रोबायोलॉजी व आर्थोपीडिक्स से 9-9, ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनी से 8 तथा अन्य संकायों से विभिन्न संख्या में असिस्टेंट प्रोफेसर शामिल हैं।
नई नियुक्तियों से शिक्षण, प्रशिक्षण और शोध कार्यों में उल्लेखनीय सुधार होगा। चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि नियमित फैकल्टी की उपलब्धता से छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी और अस्पतालों में आने वाले मरीजों को भी बेहतर इलाज सुनिश्चित होगा।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post