
उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज हरिद्वार के कनखल स्थित आश्रम में जगतगुरु श्री राजराजेश्वर नंद जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर ऋतु खण्डूडी भूषण ने जगतगुरु जी का आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेश के सतत विकास, आध्यात्मिक उन्नयन एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर सार्थक संवाद किया।

भेंट के दौरान दोनों महानुभावों के मध्य राष्ट्र निर्माण, सनातन मूल्यों के संरक्षण तथा युवाओं को संस्कृति से जोड़ने जैसे विषयों पर गहन चर्चा हुई।
विधानसभा अध्यक्ष ने जगतगुरु श्री राजराजेश्वर नंद जी द्वारा समाज में धर्म, सेवा और संस्कृति के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें उत्तराखंड की आध्यात्मिक धरोहर बताया।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post