
श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने के साथ ही वर्ष 2026 की केदारनाथ धाम यात्रा का समापन हो गया। यात्रा के समापन अवसर पर रुद्रप्रयाग पुलिस की ओर से केदारनाथ बेस कैंप में भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बाबा केदार की चल-विग्रह उत्सव डोली के साथ शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ लौट रहे श्रद्धालुओं और अन्य यात्रियों को प्रसाद वितरित किया गया।
डोली के साथ पैदल मार्ग से वापस लौट रहे श्रद्धालुओं ने भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। पुलिस की इस पहल की श्रद्धालुओं ने सराहना की। भंडारे के माध्यम से पुलिसकर्मियों ने यात्रा के अंतिम पड़ाव पर श्रद्धालुओं के प्रति सेवा और सहयोग का भाव प्रदर्शित किया।
रुद्रप्रयाग पुलिस ने केदारनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यात्रा को प्राथमिकता देते हुए लगातार अपने दायित्वों का निर्वहन किया। यात्रा के समापन पर आयोजित भंडारा पुलिस के सेवा भाव और श्रद्धालुओं के प्रति आत्मीयता का प्रतीक बना।
Reported By: Pawan kashyap












Discussion about this post