Wednesday, November 11, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

13 नवंबर को मनाया जाएगा डॉ. स्वामी राम का 31वां महासमाधि दिवस, पहाड़ फाउंडेशन को मिलेगा मानवता पुरस्कार

Crime Patrol by Crime Patrol
November 11, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Dr. Swami Ram
1
VIEWS

हिमालयन इंस्टीट्यूट हॉस्पिटल ट्रस्ट (एचआईएचटी) के संस्थापक डॉ. स्वामी राम का 31वां महासमाधि दिवस 13 नवंबर को श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। समारोह को लेकर संस्थान में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस अवसर पर पहाड़ फाउंडेशन, नैनीताल को स्वामी राम मानवता पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया जाएगा। संस्था को गोल्ड मेडल, प्रशस्ति पत्र और 10 लाख रुपये की नकद धनराशि प्रदान की जाएगी।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA.mp4

एचआईएचटी अध्यक्षीय समिति के सदस्य एवं स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू), जॉलीग्रांट के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माणा ने बताया कि समारोह में निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. कैलाशानंद गिरी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि पहाड़ फाउंडेशन को हिमालयी ज्ञान परंपरा के संवर्धन, शोध एवं साहित्य के प्रसार, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता और पर्वतीय समुदायों के कल्याण के क्षेत्र में चार दशकों से अधिक समय से किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

समारोह के दौरान संस्थान के उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को ‘उत्कृष्ट कर्मचारी पुरस्कार’ प्रदान किए जाएंगे। इसके साथ ही एचआईएचटी के वार्षिक कैलेंडर-2027 का विमोचन भी होगा। कार्यक्रम के समापन पर दोपहर में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। समारोह में देश-विदेश से स्वामी राम के अनुयायी और श्रद्धालु भी शामिल होंगे।

इसे भी पढ़ें

Chhath festival

देहरादून में भव्य होगा छठ महोत्सव, 13 से चार दिवसीय आयोजन

November 11, 2026
Khajan Das

यमुनाघाटी क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक समारोह में रासो नृत्य पर थिरके मंत्री खजान दास

November 10, 2026
Uttarkashi

उत्तरकाशी: राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जनपद स्तरीय मिनी सरस आजीविका मेले का शुभारंभ

November 10, 2026
Gangotri Dham

शीतकाल के लिए बंद हुए गंगोत्री धाम के कपाट, मुखबा रवाना हुई मां गंगा की उत्सव डोली

November 10, 2026

जनसेवा को समर्पित रहा डॉ. स्वामी राम का जीवन

डॉ. स्वामी राम का जन्म वर्ष 1925 में पौड़ी गढ़वाल के तोली-मल्ला, बदलपुर क्षेत्र में हुआ था। उन्होंने किशोरावस्था में ही संन्यास की दीक्षा ले ली थी। महज 13 वर्ष की आयु में उन्होंने विभिन्न धार्मिक स्थलों और मठों में हिंदू एवं बौद्ध धर्म की शिक्षा देना शुरू कर दिया था। आगे चलकर उन्होंने प्रयाग, वाराणसी और लंदन में उच्च शिक्षा प्राप्त की तथा कारवीर पीठ के शंकराचार्य पद को सुशोभित किया।

गुरु के आदेश पर वर्ष 1969 में वह योग और ध्यान का संदेश लेकर अमेरिका पहुंचे। वर्ष 1970 में उन्होंने वहां शरीर और मन से जुड़े चिकित्सा विज्ञान के सिद्धांतों पर कई महत्वपूर्ण वैज्ञानिक परीक्षणों में भाग लिया। उनके शोध को 1973 में एनसाइक्लोपीडिया ब्रिटानिका ईयरबुक ऑफ साइंस और नेचर साइंस एनुअल तथा 1974 में वर्ल्ड बुक साइंस एनुअल में स्थान मिला।

डॉ. स्वामी राम का सपना उत्तराखंड के पर्वतीय और ग्रामीण क्षेत्रों में विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना था। इसी उद्देश्य से उन्होंने वर्ष 1989 में गढ़वाल हिमालय की घाटी में हिमालयन इंस्टीट्यूट हॉस्पिटल ट्रस्ट की स्थापना की। इसके बाद वर्ष 1990 में ग्रामीण विकास संस्थान (आरडीआई) और 1994 में हिमालयन अस्पताल की स्थापना की। प्रदेश में चिकित्सकों की कमी को देखते हुए उन्होंने 1995 में मेडिकल कॉलेज की नींव रखी।

नवंबर 1996 में डॉ. स्वामी राम ब्रह्मलीन हो गए। उनके सपनों और सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी ट्रस्ट के अध्यक्षीय समिति के सदस्य डॉ. विजय धस्माणा ने संभाली। उनके नेतृत्व में संस्थान ने स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं। वर्ष 2007 में कैंसर रोगियों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए कैंसर रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीआरआई) की स्थापना की गई। वहीं, वर्ष 2013 में जॉलीग्रांट में स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय की स्थापना हुई। आज संस्थान स्वास्थ्य, शिक्षा, शोध और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में डॉ. स्वामी राम के सेवा और समर्पण के संकल्प को आगे बढ़ा रहा है।

Reported By: Arun Sharma

Previous Post

देहरादून में भव्य होगा छठ महोत्सव, 13 से चार दिवसीय आयोजन

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

किच्छा: सूरजमल यूनिवर्सिटी में नर्सिंग छात्रों का हल्ला बोल, ‘मान्यता’ को लेकर कॉलेज गेट पर धरने पर बैठे छात्र

किच्छा: सूरजमल यूनिवर्सिटी में नर्सिंग छात्रों का हल्ला बोल, ‘मान्यता’ को लेकर कॉलेज गेट पर धरने पर बैठे छात्र

10 months ago
inspection

ऋषिकेश: एसपी देहात जया बलूनी ने अग्निशमन एवं आपात सेवा केंद्र का किया अर्धवार्षिक निरीक्षण

9 months ago
Protest

विधानसभा गेट पर गन्ना फेंककर विरोध, इकबालपुर मिल बकाया पर सरकार को घेरा

7 months ago
Fire

रुड़की के शेरपुर में भीषण अग्निकांड, चार घंटे में राख हुआ 26 साल का कारोबार

2 days ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ
https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-.mp4

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • 13 नवंबर को मनाया जाएगा डॉ. स्वामी राम का 31वां महासमाधि दिवस, पहाड़ फाउंडेशन को मिलेगा मानवता पुरस्कार
  • देहरादून में भव्य होगा छठ महोत्सव, 13 से चार दिवसीय आयोजन
  • यमुनाघाटी क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक समारोह में रासो नृत्य पर थिरके मंत्री खजान दास

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Dr. Swami Ram

13 नवंबर को मनाया जाएगा डॉ. स्वामी राम का 31वां महासमाधि दिवस, पहाड़ फाउंडेशन को मिलेगा मानवता पुरस्कार

November 11, 2026
Chhath festival

देहरादून में भव्य होगा छठ महोत्सव, 13 से चार दिवसीय आयोजन

November 11, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol