देहरादून में होलिका दहन को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। जगह-जगह कॉलोनियों और मोहल्लों में होलिका की पूजा-अर्चना की जा रही है। बाजारों में भी त्यौहार को लेकर रौनक बनी हुई है।होलिका दहन को लेकर इस बार तिथि और मुहूर्त को लेकर लोगों में खास चर्चा है।
इसी विषय में जानकारी देते हुए ज्योतिषाचार्य बालकृष्ण शास्त्री ने बताया कि इस बार पूर्णिमा तिथि प्रदोष काल में पड़ रही है। उन्होंने कहा कि शास्त्रों के अनुसार होलिका दहन प्रदोष काल में ही किया जाता है।उन्होंने बताया कि इस बार पूर्णिमा आज से शुरू हो रही है और कल चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है।
ऐसे में ग्रहण काल के कारण होलिका पूजन संभव नहीं होगा।बालकृष्ण शास्त्री के अनुसार यदि पूर्णिमा प्रदोष काल में भद्रा के साथ हो, तो भद्रा के उच्चकाल (मुखकाल) को छोड़कर होलिका दहन करना शास्त्र सम्मत माना गया है। पंचांग के अनुसार भद्रा काल रात 12:30 बजे के बाद समाप्त हो रहा है, इसलिए शास्त्रों के मुताबिक होलिका दहन का शुभ समय रात 12:30 बजे के बाद ही रहेगा।
बालकृष्ण शास्त्री,ज्योतिषाचार्य
Reported By: Arun Sharma














Discussion about this post