विश्व मृदा दिवस (वर्ल्ड सॉइल डे) के अवसर पर मृदा परीक्षण प्रयोगशाला डांग में कृषक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह ने जनपद स्तरीय कृषक भूषण पुरस्कार, विकासखंड स्तर पर प्रगतिशील कृषकों को किसान श्री प्रमाण पत्र, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, फसल कटाई हेतु डांगरी वितरण और मत्स्य व बागवानी क्षेत्र में उपलब्धियों के लिए प्रमाण पत्र प्रदान कर कृषकों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र की प्राकृतिक जलवायु कृषि एवं बागवानी के लिए अत्यंत अनुकूल है और आजीविका संवर्धन हेतु कृषकों को विभिन्न विभागों की विकासपरक योजनाओं का लाभ लेना चाहिए। उन्होंने किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया तथा मृदा नमूना एकत्रीकरण विधि और मृदा स्वास्थ्य कार्ड में दर्ज संस्तुतियों के आधार पर उर्वरकों के वैज्ञानिक उपयोग की जानकारी दी।
इस अवसर पर सीडीओ ने मृदा परीक्षण प्रयोगशाला और कृषि से जुड़े विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण भी किया। तत्पश्चात सपोर्ट टू स्टेट एक्सटेंशन प्रोग्राम फॉर एक्सटेंशन रिफॉर्म्स (ATMA) योजना के अंतर्गत कृषि विभाग के उत्कृष्ट कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
Reported By: Gopal Nautiyal












Discussion about this post