विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत एम्स ऋषिकेश के सामुदायिक चिकित्सा विभाग ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रायवाला में स्तनपान के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान ‘स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता’ का आयोजन हुआ और विशेषज्ञों ने मां के दूध को शिशु के लिए सर्वोत्तम आहार बताया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने कहा कि मां का दूध शिशु के लिए अमृत समान है, जो उसके संपूर्ण विकास और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है। डीन एकेडमिक प्रो. जया चतुर्वेदी व चिकित्सा अधीक्षक प्रो. बी. सत्या श्री ने स्तनपान को शिशु का पहला अधिकार बताया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज शर्मा और विभागाध्यक्ष प्रो. वर्तिका सक्सेना ने भी स्तनपान के पोषण व स्वास्थ्य लाभों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर एम्स के इंटर्न्स द्वारा जागरूकता नाटक प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की आयोजक डॉ. मीनाक्षी खापरे ने स्तनपान की महत्ता और इसके सकारात्मक प्रभावों को रेखांकित किया।
Reported By: Arun Sharma














Discussion about this post