
सीएम हेल्पलाइन एक बार फिर बुज़ुर्गों के लिए सहारा बनी है। देहरादून के क्षेत्र देहरा खास निवासी वरिष्ठ नागरिक आर्य सुमन की शिकायत पर जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उनकी धर्मपत्नी उर्मिला सुमन की वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत कराई।
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग के अधिकारी स्वयं घर पहुंचे, दस्तावेज तैयार किए और “अपणी सरकार” पोर्टल के माध्यम से औपचारिकताएं पूरी कीं। शिकायत के मात्र चार दिनों में पेंशन स्वीकृत होने पर दंपति ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया।
दीपंकर घिल्डियाल, समाज कल्याण अधिकारी देहरादून
आलोक कुमार, पार्षद वार्ड नं0 72 देहरादून
उर्मिला सुमन, पेंशन धारक
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post