ऋषिकेश स्थित एम्स में रविवार को अंगदान माह एवं 15वें भारतीय अंगदान दिवस के अवसर पर विविध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह आयोजन मोहन फाउंडेशन और राष्ट्रीय अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (NOTTO) के संयुक्त तत्वावधान में “अंगदान – जीवन संजीवनी अभियान” के तहत किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 6 बजे वॉकथॉन दौड़ से हुई, जिसे एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मार्च में एमबीबीएस व नर्सिंग छात्र-छात्राएं, फैकल्टी सदस्य, स्वास्थ्यकर्मी और विभिन्न विभागों के कर्मचारी शामिल हुए।

कार्यक्रम में “मृत्यु अंत नहीं है” और “जीवन का उपहार – अंगदान जीवन बचाता है” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को अंगदान के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही सम्मान समारोह में जीवित किडनी दाताओं और मृतक दाताओं के परिजनों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान हरेला पर्व भी मनाया गया, जिसमें मदर्स मिराकल स्कूल ऋषिकेश के सहयोग से वृक्षारोपण किया गया। यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अंकुर मित्तल ने सभी से अंगदान जैसे पुनीत कार्य में आगे आने की अपील की।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post